एम-किसान पोर्टल से जुड़ते किसान

May 16 2018

भारत सरकार द्वारा मोबाइल संदेश के जरिए केवल खेती की जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए शुरु किए गए एम-पोर्टल से किसानों से जोड़ा जा रहा है। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने जानकारी दी है कि प्रदेश में लगभग 33 लाख गन्ना किसानों को इस पोर्टल के जरिए जोड़ा जाएगा।

संजय के मुताबिक प्रदेश में गन्ना खेती करने वाले किसानों को आधुनिकतम जानकारी हासिल करने के लिए उठाए गए इस कदम के लिए प्रदेश के गन्ना किसानों एवं क्षेत्र स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अंतर्गत भारत सरकार के एम-किसान पोर्टल के प्रभारी एवं तकनीकी अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। ज्ञात हो कि प्रदेश के लगभग 28 लाख, 63 हजार किसानों को एम-पोर्टल से जोड़ा गया है।

गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी ने किसानों से अपील की है कि वह दी गई जानकारियों का अधिकाधिक उपयोग कर उत्पादन अधिक करें। इस प्रकार खेती से आय दोगुनी करने के सपने को साकार करें।

इस खबर को अपनी खेती के स्टाफ द्वारा सम्पादित नहीं किया गया है एवं यह कहानी अलग-अलग फीड में से प्रकाशित की गयी है|

Source: Krishi Jagran