मंडियों में मनमाने दाम पर धान खरीद रहे व्‍यापारी, किसान परेशान

December 06 2018

 

 भोपाल। प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में व्यापारी मनमाने दाम पर धान खरीद रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं। बुधवार को रायसेन में कम धान तौलने को लेकर हम्मालों और किसानों मारपीट हो गई। इसमें एक किसान घायल हो गया। इसके बाद किसी व्यक्ति ने धान से भरे 4-5 बोरों और धान के ढेर में आग लगा दी।

 

हम्मालों और व्यापारियों की मनमानी से नाराज किसानों ने चक्काजाम कर दिया। होशंगाबाद के पिपरिया में व्यापारियों की मनमानी के खिलाफ किसानों ने मंडी गेट पर चक्काजाम कर दिया। तीन दिन पहले भी विदिशा में किसानों ने हाईवे जाम किया था।

 

Source: Nai Dunia