जानें मिर्च की किस्में और उपज के बारे में

मिर्चों की खेती

मिर्च की फसल गर्म मौसम की फसल है। मिर्च को कड़ी, आचार, चटनी और अन्य सब्जियों में मुख्य तौर पर प्रयोग किया जाता है। मिर्च में कड़वा पन कैपसेसिन नाम के एक तत्व के कारण होता है, जिसे दवाइयों के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है। इसकी खेती के लिए अच्छे जल निकास और ज्यादा मल्लड़ वाली ज़मीन अनुकूल है।

किस्में

1. सी एच 27 (2015)
इस किस्म के पौधे लंबे होते हैं और ज्यादा समय तक फल देते हैं। इसके पौधे काफी फैलते हैं और इसकी उपज 96 क्विंटल के लगभग है। इसमें कैपसेसिन की मात्रा 0.7 प्रतिशत होती है।

ch 27

2. सी एच—3 (2002)
इस फल कम कड़वे होते हैं। इसके फल का आकार CH-1 के आकार से बड़ा होता है। इसके फल लंबे और गहरे हरे रंग के होते हैं। इसकी औसतन पैदावार 110 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।

ch 3

3. सी एच 1 (1992)
इसके फल दरमियाने लंबे और हरे रंग के होते हैं। इसकी उपज लगभग 100 क्विंटल प्रति एकड़ होती है। फंगस और विषाणु रोग को सहनशील होती है। इसकी मंडियों में बहुत मांग है।

ch 1

4. पंजाब सिंधूरी (2013)
इस किस्म के पौधे गहरे हरे, ठोस और दरमियाने कद के होते हैं। इसकी उपज लगभग 80 क्विंटल होती है और यह किस्म काफी कड़वी होती है। यह जल्दी पकने वाली किस्म है। फल लंबे, मोटे छिल्के वाले और गहरे हरे रंग के होते हैं और दूर की मंडियों के लिए अनुकूल हैं।

punjab sindhuri

5. पंजाब तेज (2013)
इसके पौधे हल्के हरे, फैले हुए और दरमियाने कद के होते हैं। यह जल्दी पकने वाली किस्म है और इसकी उपज लगभग 56 क्विंटल प्रति एकड़ होती है। इसके फल लंबे, पतले छिलके वाले और दरमियाने हरे रंग के होते हैं। इसमें कैपसेसिन की मात्रा 1.3 प्रतिशत होती है और यह प्रोसेसिंग के लिए अनुकूल है।

punjab tez

6. पंजाब गुच्छेदार (1995)
इसके फल छोटे, खड़े हुए और गुच्छों में होते हैं। इसमें कड़वेपन की मात्रा 0.98 प्रतिशत होती है। इसकी उपज लगभग 60 क्विंटल प्रति एकड़ होती है।

punjab guchedar

7. पंजाब सुरख (1995)
इसके फल लंबे गहरे लाल रंग के होते हैं। इसकी उपज लगभग 80 क्विंटल प्रति एकड़ होती है। इसमें फल का गलना और विषाणु रोग को सहने की क्षमता होती है। इसमें कड़वेपन की मात्रा 0.8 प्रतिशत होती है। यह प्रोसेसिंग के लिए अनुकूल है।

punjab surakh

मिर्च भारत की एक महत्तवपूर्ण फसल है। भारत संसार में मिर्च पैदा करने वाले देशों में से प्रमुख देश है। मिर्च की खेती हल्की से भारी हर तरह की मिट्टी में हो जाती है।

स्त्रोत : पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन