सिंचाई का सही समय जानें, मिट्टी नमी सूचक यंत्र से

कई वर्षों से हमारे देश को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। फसलों की सिंचाई तो दूर, आज लोग पीने वाले पानी के लिए भी तड़प रहे हैं। ऐसे में हमें पानी की बूंद बूंद की कीमत को समझना चाहिए। पानी की सबसे ज्यादा खपत खेती में होती है इसलिए जरूरत है खेती में आवश्यकतानुसार सही मात्रा में पानी का इस्तेमाल करने की।

धान, गन्ना जैसी फसलों और घर के गमलों में सिंचाई की बहुत जरूरत पड़ती है। कई बार किसान पानी देने के समय का सही अंदाजा नहीं लगा पाते। जिससे उपज तो कम होती ही है साथ ही बहुत सारा पानी व्यर्थ चला जाता है। इन्हीं समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए के कोयंबटूर स्थिति गन्ना प्रजनन संस्थान के वैज्ञानिकों ने खेत में मौजूद नमी के मुताबिक सिंचाई की जानकारी देने वाला एक मिट्टी नमी सूचक यंत्र बनाया है जिसे एस एम आई के नाम से जाना जाता है।

यंत्र की खास बातें — यह यंत्र इस्तेमाल करने में बेहद आसान, मजबूत, कम कीमत वाला, कम रखरखाव और खेत में उपयोग करने के लिए सही है। यह इलैक्ट्रानिक एल ई डी लाइट के जरिए मिट्टी में मौजूद नमी के आधार पर सिंचाई करने की सूचना देता है।

इस यंत्र में धातुओं की बनी 2सेंसर छड़ें होती हैं, जो मिट्टी में धंसाने व बटन को दबाने पर बिजली की रोधिता को समझती है व मिट्टी की नमी के स्तर को एल ई डी के एक रंग के चमकने से जाहिर करती है, मिट्टी के सही अनुमान के लिए 3 रंगों की एल ई डी लाइट लगी रहती है।

कैसे काम करता है — एल ई डी बल्बों के अलग अलग रंगों में चमकने से हम खेत में मौजूद नमी के आधार पर सिंचाई के बारे में जानकारी पाते हैं, जो इस प्रकार है :-

  • लाल लाईट — यह सिंचाई की तुरंत जरूरत को दर्शाती है।
  • हरी लाईट — यह बताती है कि तुरंत सिंचाई की जरूरत नहीं है। कुछ दिन इंतज़ार किया जा सकता है।
  • नीली लाईट — यह पर्याप्त या पर्याप्त से अधिक मिट्टी की नमी को दर्शाती है।

कहां से मिलेगा — पूरी जानकारी के लिए कोयंबटूर, तामिलनाडू को गन्ना प्रजनन संस्थान व उससे संबंधित करनाल, हरियाणा स्थित क्षेत्रीय गन्ना प्रजनन केंद्र से सीधे फोन पर संपर्क कर सकते हैं।

पता और फोन नंबर

  • डॉ. बक्शी राम, निदेशक, भारतीय, कृषि अनुसंधान परिषद, गन्ना प्रजनन संस्थान कोयंबटूर, तामिलनाडू — 641007
  • फोन नंबर — 0422—2472986
  • डॉ. कुलक्षेष्ठ, विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय गन्ना प्रजनन केंद्र, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, करनाल, हरियाणा
  • फोन नंबर — 0184—226556,2268096

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन