crop of garlic

लहसुन की खेती के जरूरी नुस्खे

1. लहसुन उगाने का सबसे उपयुक्त समय सितंबर के आखिरी सप्ताह से अक्तूबर का पहला सप्ताह होता है।

2. बिजाई के लिए आपको एक एकड़ में 225 से 250 किलो सेहतमंद लहसुन की सेहतमंद कलियों की जरूरत होती है।

3. खेत में बिजाई के समय कतारों में 15 सैं.मी. और पौधों में 7.5 सैं.मी. फासला रखें।

4. यदि आप लहसुन को एक छोटे क्षेत्र जैसे किचन गार्डन में उगाते हो तो आप कली को बहुत आसानी से मिट्टी में दबा दें।

5. लेकिन यदि आप लहसुन को व्यापारिक उद्देश्य के लिए उगाते हो तो आपको ‘केरा ढंग’ का प्रयोग करना चाहिए।

6. बिजाई के दौरान हमेशा कलियों को 3 से 5 सैं.मी. की गहराई में बोना चाहिए।

7. लहसुन की बिजाई हाथों से संचालित लहसुन प्लांटर द्वारा भी की जा सकती है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन