nutrients

पौधों में तत्वों की कमी और उनकी रोकथाम

फसल उगने के बाद उस में बहुत सारे तत्वों की कमी देखने को मिलती है। शुरूआती समय में फसल में जिंक, फासफोरस, बोरोन,सल्फर की कमी आ जाती है। जिससे फसल पीली पड़नी शुरू हो जाती है। इसके अलावा सूक्ष्म तत्वों की कमी होने के कारण यह भूरे रंग की हो जाती है और पत्तों के ऊपर पीलापन या भूरापन आना शुरू हो जाता है। उस समय यह कमी पूरी करने के लिए देसी और ऑरगैनिक तरीके से इन तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। इन तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए निम्नलिखित चीज़ों का प्रयोग करके प्रति एकड़ के लिए घोल तैयार करके स्प्रे तैयार की जा सकती है।

• खट्टी लस्सी : 15 दिन पुरानी 4-6 लीटर
• पाकिस्तानी नमक : 1 किलो
• बर्तन जैस ढोल या बाल्टी : 1 (10 लीटर पानी की क्षमता वाला)
• तांबे का एक टुकड़ा (तांबे का कोई भी बर्तन)

सबसे पहले 4 दिनों तक 4-6 लीटर खट्टी लस्सी को किसी बर्तन में डालकर उसमें एक तांबे का टुकड़ा या बर्तन रख दें। इसे 4 दिनों तक छांव वाली जगह पर रखें। इसे धूप में बिल्कुल ना रखें। 4 दिनों के बाद इसका रंग बदल जाता है। 4 दिनों के बाद इस तांब के टुकड़े या बर्तन को बाहर निकाल दें। इसके बाद पाकिस्तानी नमक 1 किलो को पानी में तब तक उबालें जब तक यह अच्छे से पानी में ना घुल जाये। इसके बाद इसे खट्टी लस्सी वाले घोल में मिला दें और अच्छे से मिक्स करें। इस तरह यह स्प्रे तैयार हो जाती है और इसकी स्प्रे करने से तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। यह मिश्रण एक एकड़ के लिए काफी होता है। इसे 100-130 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ में स्प्रे करें।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन