नहीं जानते होंगे खीरे के इन फायदों के बारे में

गर्मियों के दिनों में हम सभी खीरे का प्रयोग ज्यादातर सलाद के रूप में करते हैं। खीरे में विटामिन ए, बी, बी1, बी6, सी, डी, पोटाशियम, फास्फोरस, आयरन आदि पाया जाता है। जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। प्रतिदिन इसके प्रयोग से हमारे शरीर को बहुत लाभ मिलता है। खीरा ना सिर्फ सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। खीरा पानी का बहुत बड़ा स्त्रोत है, इसमें 96 प्रतिशत पानी होता है। क्या आपको पता है कि बहुत लोग अपने आप को पतला करने के लिए इसे खाते हैं यदि आप थोड़ी भूख महसूस करते भी हैं तो खीरा खाएं। इसमें पोषक तत्व अधिक मात्रा में मिलते हैं। इसे खाने से शरीर में ताज़गी बनी रहती है। आजकल इसे फास्ट फूड या सैंडविच में भी प्रयोग किया जा रहा है।

फायदे

• खाली पेट खीरा खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसे अपने भोजन में ज़रूर शामिल करना चाहिए।
• खीरे में पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से शरीर में पानी का कमी पूरी हो जाती है।
• जिन लड़कियों को माहवारी के समय ज्यादा दर्द होता है। वे दहीं में खीरे को कद्दूकस करके उसमें पुदीना, काला नमक, काली मिर्च, जीरा और हींग डालकर खाएं। इससे आराम मिलेगा।
• गर्मियों के दिनों में हमारा शरीर गर्म—सर्द होने के कारण कभी—कभी बुखार हो जाता है। इन दिनों में शरीर का तापमान समान रखने के लिए खीरे के जूस का प्रयोग करें।
• खीरे में स्टीराल होता है जो कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है।
• आंखों की जलन से बचने के लिए खीरे को स्लाइस की तरह काटकर आंखों की पलकों पर रखा जाता है। इससे आंखें को ठंडक मिलती है। खीरे की तासीर जलन कम करने की होती है।
• खीरे के एक टुकड़े को जीभ से मुंह के ऊपरी हिस्से पर आधा मिनट तक रोकें। ऐसे में खीरे में से निकलने वाला फाइटोकैमीकल मुंह की दुर्गंध को खत्म करता है।
• गाजर और खीरे का जूस मिलाकर पीने से गठिया रोग में मदद मिलती है। इससे यूरिक एसिड का स्तर भी कम होता है।
• यह पित्ते और किडनी की पत्थरी से बचाकर रखता है। खीरे के रस को दिन में 2—3 बार पीना लाभकारी होता है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन