benefits of coriander juice

धनिये का जूस रोजाना पीने से हो सकते हैं कई फायदे

धनिये का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। जहां धनिया भोजन की सजावट के काम आता है वहीं ही इससे कुछ सेहत संबंधी लाभ भी हैं। धनिये का जूस हर रोज पीने से बहुत सारी बीमारियां ठीक होती हैं।

धनिये का जूस बनाने का तरीका:

सबसे पहले एक गिलास पानी उबाल लें और उसमें धनिया पीसकर डाल दें। फिर धनिये को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें और फिर उसको छान लें। इसमें निम्बू का रस और नमक मिलाएं। इस जूस को रोज पीएं।

धनिये के जूस के फायदे इस प्रकार हैं:

मोटापा घटाना: धनिये का जूस मोटापा कम करता है। इस में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो शरीर में से अतिरिक्त वसा को खत्म करता है और मोटापा दूर करता है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण: धनिये का जूस रोजाना पीना चाहिए क्योंकि यह जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है।

आँखों के लिए फायदेमंद: धनिये में विटामिन-ए होता है, जो आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। धनिये का जूस पीने से मोतियाबिंद रोग से बचाव होता है।

शूगर की कम समस्या: इसके जूस के इस्तेमाल से शूगर की समस्या से छुटकारा मिलता है। इस लिए शूगर के मरीज़ को इसका रोजाना इस्तेमाल करना चाहिए।

गुर्दे की कम समस्या: यह जूस पीने से शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थ मर जाते हैं और गुर्दे की समस्या से छुटकारा मिलता है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन