management of honey bees in spring season

जानें कैसे करें बसंत ऋतु में मधुमक्खियों का प्रबंधन

बसंत ऋतु मधुमक्खियों और मक्खीपालकों के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। इस समय सभी स्थानों में पर्याप्त मात्रा में पराग और मकरंद (फूलों का रस) उपलब्ध रहता है। जिससे मधुमक्खियों की संख्या दुगनी बढ़ जाती है। परिणामस्वरूप शहद का उत्पादन भी बढ़ जाता है।

आज हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं कि बसंत के मौसम में मधुमक्खियों का प्रबंधन कैसे किया जाये :

• सर्दी का मौसम समाप्त होने पर धीरे -धीरे मधुमक्खी के बक्सों की पेकिंग जैसे टाट, पट्टी और पुराल के छप्पर आदि को हटा देना चाहिए।

बक्सों को खाली कर उनकी अच्छी तरह से सफाई कर देनी चाहिए।

संभव हो तो 500 ग्राम गंधक (सल्फर) का प्रयोग दरारों में करना चाहिए, जिससे कि माइट को मारा जा सके।

बक्सों के बाहर से सफेद पेंट लगा देना चाहिए जिससे बाहर से आने वाली गर्मी में बक्सों का तापमान कम रह सके।

बसंत का मौसम शुरू होते ही मधुमक्खियों को कृत्रिम भोजन देने से उनकी संख्या और क्षमता बढ़ती है। जिससे अधिक से अधिक उत्पादन लिया जा सके।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन