जानें किस यूनिवर्सिटी में है पशुओं का आधुनिक तकनीकों वाला हस्पताल

पशुओं में आम बीमारियों के इलाज के लिए हर जिले में पशु हस्पताल में सारी सुविधायें उपलब्ध हैं कई बार पशुओं की ऐसी बीमारियां जिनके इलाज के लिए नज़दीक के पशु हस्पताल में बड़े स्तर की मशीनें उपलब्ध नहीं होती या फिर कोई माहिर डॉक्टर उपलब्ध नहीं होता। गुरू अंगद देव यूनिवर्सिटी, लुधियाना के पशु हस्पताल में बड़े जानवरों जैसे भैंस, गाय, घोड़ा, गधा आदि का इलाज माहिर डॉक्टरों के द्वारा आधुनिक तरीकों से किया जाता है।

बड़े जानवरों से संबंधित बीमारियां जैसे आंतों के गांठ, पेट की सोजिश, लेवे की सोजिश, रसौली, हड्डियों के टूटने से संबंधित, लंगड़ेपन, चमड़ी के रोग आदि का इलाज किया जाता है।

1. पशुओं के पेट में लोहे की जांच के लिए एक्सरे की सुविधा उपलब्ध है।

2. लेवे की सोजिश होने पर दूध की जांच के लिए लैबोर्टरी का प्रबंध है।

3. घोड़ों में पेट दर्द के कारणों का पता लगाने के लिए अल्टरासाउंड उपलब्ध है।

4. पशुओं के ब्याने के समय आने वाली मुश्किलों का इलाज भी उत्तम तरीके से किया जाता है।

5. हड्डियां, हर्नियां, पेशाब और आंतों के गांठ के ऑप्रेशन किए जाते हैं।

इसके अलावा यदि किसी पशु पालक ने बीमारियों से संबंधित कोई सलाह लेनी है तो वे माहिर डॉक्टरों को मिल सकता है। पशु हस्पताल के कुछ संपर्क नंबर आपसे शेयर कर रहे हैं। यदि आप कोई अन्य जानकारी लेना चाहते हैं तो आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं: 0161- 2414007,2414011,2414060

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन