जानिये गन्ने के रस के हैरान कर देने वाले 5 फायदे

एक गिलास ठंडा गन्ने का रस न केवल हमारी प्यास को बुझाता है बल्कि हमें ऊर्जा से भी भर देता है। इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि भारत गन्ने के प्रमुख उत्पादकों में से एक है। गन्ने का वैज्ञानिक नाम “सैकेरम औफीरिनरम” है। इसे स्थानीय भाषा के आधार पर कई अलग अलग नामों से बुलाया जाता है। गन्ने में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, पोटाशियम और विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी भी पाया जाता है। गन्ने की 36 से भी अधिक किस्में पायी जाती हैं।

गन्ने में फैट नहीं होता, वास्तव में यह 100 प्रतिशत प्राकृतिक पेय है। इसमें लगभग 30 ग्राम प्राकृतिक चीनी है। इसलिए मिठास के लिए इसमें आपको अतिरिक्त चीनी मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती। एक गन्ने का पौधा 30 फीट तक बढ़ सकता है। जलवायु के आधार पर, एक गन्ने के पौधे को पकने में 9-24 महीने लग सकते हैं। गन्ने का रस सुक्रॉस, फ्रुक्टोज़ और कई अन्य ग्लूकोज किस्मों का मिश्रण है। इसलिए यह स्वाद में मीठा होता है। एक गिलास गन्ने के रस में कुल 13 ग्राम फाइबर होते हैं, जो शरीर के कई कार्यों को पूरा करने में आवश्यक है।

तो आज हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं गन्ने के रस के स्वास्थ्य लाभ

• गन्ने का रस कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। इससे आपके मल-मूत्र के निष्कासन में कोई परेशानी नहीं आती और संक्रमण नहीं होता।

• गन्ने का रस खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसमें प्राकृतिक मिठास होती है। जो हमारे स्वाद के साथ-साथ हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों की सफाई कर चयापचय में सुधार लाता है।

• गन्ने के रस में प्राकृति मिठास होने के कारण यह डायबिटिज़ से पीड़ित रोगियों के लिए हानिकारक नहीं होता।

गन्ना शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में फायदेमंद है। यह पेट के संक्रमण को रोकने में और कब्ज के उपचार में सहायक होता है।

• गन्ना खूबसूरत त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह एक्ने, दाग धब्बों को दूर करता है और त्वचा में नमी बनाकर रखता है।

इस तरह गन्ना एक बहुत ही अच्छा स्वस्थ विकल्प है।

उत्तरी भारत में गन्ने के रस की खीर काफी प्रसिद्ध है। तो आइये जानें कैसे बनती है गन्ने के रस की खीर

आवश्यक सामग्री

• 1.5 लीटर – ताजा गन्ने का रस

• 2 कप – चावल

• 1 लीटर – दूध

• नारियल किसा हुआ – आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि

• गन्ने के रस को गर्म करें फिर थोड़ी देर तक गाढा होने दें।

• उसके बाद चावल धोकर डालें।

• चावल पकने के बाद दूध डालें।

• फिर मिलाएं और थोड़ी देर पकने दीजिए।

• अब इसमें पिसा हुआ नारियल डालकर चलाएं।

• अपनी मन पसंद के सूखे मेवे डाल सकते हैं। लीजिए आपकी खीर तैयार है!

गन्ने का रस ऊर्जावान रस होता है जो शरीर का तापमान ठीक रखता है, यह तुरंत शरीर को हाइड्रेट करता है और तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन