benefit of banana

जानिए कच्चे केलों के सेवन के अलावा अन्य क्या महत्त्व हैं?

कच्चे केले को कई तरह से खाया, सुखाया या पकाया जाता है। इसे ना सिर्फ फल के तौर पर प्रयोग किया जाता है बल्कि सब्जियों, चिप्स और अन्य मिठाइयां आदि बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

कच्चे केले सूखे होते हैं और इसलिए इन्हें पीस कर आटा बना लिया जाता है, जिसमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है और इसका प्रयोग ब्रैड और छोटे बच्चों का भोजन बनाने के लिए किया जाता है।

यह बाल, त्वचा और आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह भार कम करने, हड्डियों को मजबूत बनाने और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है।

यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद है और ऊर्जा बढ़ाता है।

भारत के कुछ हिस्सों में सब्जियों और स्नैक्स बनाने के लिए केले के फूलों का भी प्रयोग किया जाता है।

केले के पत्तों को छतरियों, कपड़े, मैट (चारपाई) और छत बनाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

ऊष्ण कटिबंधीय देशों में केले के पत्तों को भोजन लपेटने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। इस पौधे के रेशे को रस्सी बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन