क्यों है मुर्गीपालन एक लाभदायक व्यवसाय

पोल्ट्री फार्म से संबंधित कुछ जरूरी बातें

1. अंडे प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत होते हैं और हमें मुर्गियों से अंडे और पौष्टिक मांस प्राप्त होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।

2. मछली पालन के बाद मुर्गी पालन ऐसा व्यवसाय है जिसमें आहार परिवर्तन क्षमता अधिकतम होती है। 2 किलोग्राम वजन प्राप्त करने के लिए अच्छी गुणवत्ता की मुर्गियों को केवल 2 किलोग्राम फीड की जरूरत होती है और 12 अंडे देने के लिए केवल 2.2 किलो फीड का उपभोग होता है।

3. मुर्गी पालन से आमदन मिलनी कम समय में शुरू हो जाती है क्योंकि ब्रॉयलर सिर्फ 6 सप्ताह में मांस के लिए तैयार हो जाता है और मुर्गियां औसतन साढे चार महीने में अंडे देती हैं।

4. यह व्यवसाय ग्रामीण लोगों को रोज़गार देता है क्योंकि इसमें शारीरिक श्रम की जरूरत होती है।

5. भूमिहीन किसानों के लिए आय का एक अच्छा स्रोत है क्योंकि कम जगह की जरूरत होती है।

6. इस व्यवसाय को आसानी से बढ़ाया जा सकता है क्योंकि एक मुर्गी एक वर्ष में 250 अंडे देती है।

7. पोल्ट्री के अवशेष पदार्थ को खेतों में खाद के रूप में प्रयोग किया जा सकता है इसलिए यह कई तरह से फायदेमंद है।

इस तरह इस के लाभ के कारण यह व्यवसाय तेजी से गांव और शहरों में बढ़ रहा है और पोल्टरी की फीड, मार्किटिंग और फीड बनाने में कई नए शोध और आविष्कार हो रहे हैं।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन