balanced diet

इस तरह घर में तैयार कर सकते हैं बकरियों के लिए संतुलित खुराक

बकरी पालन की तरफ पहले से ज्यादा रूझान बढ़ता जा रहा है क्योंकि दूध और मीट के लिए पाली जाने वाली बकरियां छोटी उम्र से ही पैदावार शुरू कर देती हैं। डेयरी की तरह बकरी पालन में बकरियों की फीड सब से ज्यादा ज़रूरी है। बकरियां फलीदार खुराक भी बड़े आनंद और स्वाद से खाती हैं, जैसे कि लोबिया, बरसीम, लूसर्न आदि। मुख्य तौर पर यह चारा खाना पसंद करती हैं, जो इन्हें ऊर्जा देता है। यदि इन्हें खुला छोड़कर चराया जाये तो ज्यादा बढ़िया है पर आजकल समय ना होने के कारण सारे बकरी पालक फार्म में ही फीड खिलाना पसंद करते हैं। इसलिए यदि आप घर में ही बकरियों के लिए संतुलित खुराक तैयार करना चाहते हैं तो यह तरीका नोट कर सकते हैं:

फीड बनाने के लिए सामान
• 1 किलो मिनरल मिक्सचर
• 2 किलो नमक
• मीठा सोडा 1 किलो
• मक्की 30 किलो
• गेहूं 25
• सोया doc 10 किलो
• सरसों खल 10 किलो
• चावल की doc 21 किलो

इन सब चीज़ों को मिक्स करके फीड तैयार कर लें। यह फीड आप भार के हिसाब से डाल सकते हैं। बकरी के भार का 5 प्रतिशत फीड डालनी चाहिए, या फिर पहली बार ब्याई बकरी को 300—400 ग्राम तक फीड दे सकते हैं। यदि छोटे बच्चे हैं या फिर फंडर बकरी है उसे कम फीड डालनी चाहिए।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन