अमृता गिलोय के हैरान कर देने वाले फायदे

गिलोय के पत्ते पान के पत्ते की तरह होते हैं। गिलोय इतनी गुणकारी है कि इसका नाम अमृता रखा गया। इसकी पत्तियों में कैलशियम, प्रोटीन, फास्फोरस होता है और इसके तने में स्टार्च पाया जाता है।

जानिये गिलोय से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में

• गिलोय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर में खून की कमी को दूर करता है। सुबह शाम गिलोय के रस को शहद में मिलाकर सेवन करने से खून की कमी दूर होती है।

• गिलोय के सेवन से आंखों के रोग तो दूर होते ही हैं साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। गिलोय का रस आंवले के रस के साथ मिलाकर प्रतिदिन लें।

• गिलोय मोटापा कम करने में भी मदद करता है मोटापा कम करने के लिए गिलोय और त्रिफला चूर्ण को सुबह और शाम शहद के साथ लेने से फायदा मिलता है।

• यदि चेहरे पर दाग, धब्बे हैं तो गिलोय के फलों को पीस लें और इसका लेप चेहरे पर लगाएं। एंटी बैक्टीरियल गुण होने के कारण यह त्वचा के सभी इन्फैक्शन को दूर करता है।

• गिलोय का सेवन पीलिया रोग में भी बहुत फायदेमंद होता है इसके लिए गिलोय का एक चम्मच चूर्ण, काली मिर्च अथवा त्रिफला का एक चम्मच चूर्ण शहद में मिलाकर लेने से पीलिया रोग में लाभ होता है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन